मुख्य बातें

लुधियाना में धागा कारोबारी पर ED रेड खत्म: एजेंसी ने दस्तावेज और सबूत कब्जे में लिए; कई व्यापारियों के नाम आए सामने – Ludhiana News

लुधियाना में धागा कारोबारी पर ED रेड खत्म:  एजेंसी ने दस्तावेज और सबूत कब्जे में लिए; कई व्यापारियों के नाम आए सामने – Ludhiana News

लुधियना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का रेड कर रहा है। बुधवार को धागा कारोबारी हीरा सचदेवा के ठिकानों पर शुरू हुई रेड गुरुवार सुबह तक चली। ये रेड आज शाम समाप्त हुई। कार्रवाई के दौरान ED टीम ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच जारी है। रेड में टीम को कई कारोबियों से जुड़े इनपुट मिले जानकारी के अनुसार ED की टीम ने ग्रीन सिटी स्थित आवास और आरके रोड स्थित धागा फैक्ट्री में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान टीम को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे शहर के कई अन्य कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ED की कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है। बेटिंग ऐप से जुड़े पैसों के लेन-देन में सचदेवा की भूमिका सूत्रों के मुताबिक हीरा सचदेवा कुछ बेटिंग ऐप से जुड़े पैसों के लेन-देन और मैनेजमेंट में भी भूमिका निभाता था। जांच एजेंसी अब पैसों के फ्लो, फर्जी कंपनियों और बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से ईडी द्वारा इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी। जालंधर रेड में आ चुका नाम सामने बताया जा रहा है कि इससे पहले जालंधर में कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल पर हुई ED रेड के दौरान भी हीरा सचदेवा का लिंक सामने आया था। इसी आधार पर लुधियाना में यह बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारियों में हड़कंप है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *