मुख्य बातें

किसानों का चंडीगढ़ कूच, पुलिस से भिड़े: मोहाली बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी – Chandigarh News

किसानों का चंडीगढ़ कूच, पुलिस से भिड़े:  मोहाली बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी – Chandigarh News


मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया।

चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान पुलिस से भिड़ गए। किसान कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया।

.

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। जिसको कूदकर पार करते प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी जब किसान नहीं रुके तो उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें तक की गईं।

चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी भी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS…

पंजाब के किसान बड़ी संख्या में मोहाली बॉर्डर पर इकट्ठा हुए हैं। वो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

मोहाली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें काफी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई है।

मोहाली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें काफी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई है।

किसान प्रदर्शन करते हुए, किसान नेता नेता जोगिंगदर सिंह उगराहां भी पहुंचे।

किसान प्रदर्शन करते हुए, किसान नेता नेता जोगिंगदर सिंह उगराहां भी पहुंचे।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

  • ‘दरियाई पानी’ पर नई मांगः किसान ‘दरियाई पानी’ (नदी के पानी) के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार करने की मांग कर रहे हैं और ‘पंजाब पुनर्गठन एक्ट’ की कुछ धाराओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं
  • बिजली और कृषि कानून: वे केंद्र के प्रस्तावित ‘बिजली संशोधन बिल 2025’ और ‘बीज कानून 2025’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • MSP की कानूनी गारंटी: लंबे समय से लंबित मांगों में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है।
  • सहकारी ऋण सीमाएं: किसान सहकारी समितियों द्वारा रद्द की गई ऋण सीमाओं को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वे धान के सीजन के दौरान फुल क्षमता में बिजली और नहर के पानी की आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।

चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *