मुख्य बातें

डबवाली में टाइल्स गोदाम की दीवार गिरी, महिला की मौत: चार अन्य घायल, दो हायर सेंटर रेफर, लेंटर तोड़ रहे थे मजदूर – dabwali News

डबवाली में टाइल्स गोदाम की दीवार गिरी, महिला की मौत:  चार अन्य घायल, दो हायर सेंटर रेफर, लेंटर तोड़ रहे थे मजदूर – dabwali News

सिरसा जिले के डबवाली खंड में एक निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम में दीवार गिरने से हादसा हो गया। इस घटना में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं मालवा बाइपास स्थित टाइलों के गोदाम में मजदूरी कर रही थीं। साथ लगते प्लांट की दीवार हटाने के बाद अन्य दीवार पर काम चल रहा था। जिसके बाद पुरानी दीवार का लेंटर तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। अचानक लेंटर का मलबा दीवार पर गिर गया, जिससे दीवार ढह गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रही महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे में नर सिंह कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनीता पत्नी राजिंदर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल महिलाओं की पहचान महकप्रीत, उनकी बेटी अमृत, वीरपाल और सुखदीप के रूप में हुई है। यहां देखे फोटो… दो महिला सिरसा अस्पताल के लिए रेफर घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल डबवाली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महकप्रीत और उनकी बेटी अमृत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामान्य अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण पुरानी दीवार के लेंटर को तोड़ते समय मलबे का दीवार पर गिरना बताया जा रहा है, जिससे दीवार कमजोर होकर ढह गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *