मुख्य बातें

दबंगों पर मारपीट, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप: बागपत में युवक ने DM कार्यालय पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार – Baghpat News

दबंगों पर मारपीट, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप:  बागपत में युवक ने DM कार्यालय पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार – Baghpat News

बागपत में एक युवक ने दबंगों द्वारा मारपीट और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। युवक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा। यह मामला रमाला थाना क्षेत्र के बुढपुर गांव का है। पीड़ित की पहचान लाल सिंह के पुत्र अजय के रूप में हुई है। जान से मारने की दी धमकी अजय के अनुसार, घटना 8 मई की रात करीब 10 बजे हुई। जब वह एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने शराब के नशे में उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मौके पर पहुंची अजय किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग अजय ने अगले दिन रमाला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब विपक्षी पक्ष ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसे लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। झूठे मुकदमे की जांच कराने की मांग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, झूठे मुकदमे की जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं रमाला थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है इस मामले में पहले ही नियम अनुसार कार्रवाई की जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *