मुख्य बातें

मोहाली में हिमाचल से दिल्ली जा रही बस पलटी: 20 से अधिक यात्री घायल, एक युवक बस के नीचे आया, पुलिस जांच में जुटी – Mohali News

मोहाली में हिमाचल से दिल्ली जा रही बस पलटी:  20 से अधिक यात्री घायल, एक युवक बस के नीचे आया, पुलिस जांच में जुटी – Mohali News

मोहाली के जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास को शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान एक युवक सड़क बसे के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस और लोगों ने मिलकर वाहनों को सड़क से हटाया। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
अब तीन प्वाइंटों जानिए बसे – 1. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मनाली से दिल्ली जा रही बस जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास पहुंची। इसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए और कुछ बस के अंदर फंस गए। यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी बाजू गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
2. हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा पुलिस के छह कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 3. दुर्घटना के कारण बस करीब दो घंटे तक सड़क के बीचों-बीच पड़ी रही, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *