मुख्य बातें

सहरसा में गड्ढे से मिला लापता मजदूर का शव: घर से फूल तोड़ने जाने का बोलकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस – Saharsa News

सहरसा में गड्ढे से मिला लापता मजदूर का शव:  घर से फूल तोड़ने जाने का बोलकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस – Saharsa News

सहरसा के सदर थाना इलाके के ठाकुर चौक फोरलेन के पास युवक का शव मिला है। शव की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड 42 बटराहा निवासी पवन मिस्त्री का बेटा कुशो कुमार(22) के रूप में हुई है, जो दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पानी के गड्ढे से बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतक कुशो कुमार तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। वह घर के समीप स्थित गुप्ता ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। कुशो की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। फूल तोड़ने गया था बाहर कुशो की मां त्रिफूल देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुशो घर से निकला था। उसने घर में खाना मांगा था, लेकिन खाने में बनने में देरी थी और तब तक वह फूल तोड़ने के लिए बगल में निकल गई। इसके बाद वह बिना खाए हुए घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कुशो के रूप में की। उसका शव एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मां त्रिफूल देवी ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई, लेकिन उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कुशो की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जांच में जुटी FSL की टीम सहरसा सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें फोन पर एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को पानी के गड्ढे से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *