हरियाणा के पंचकूला में BJP की जीत के जश्न में चोरों ने वर्करों को निशाना बना लिया। करीब 6 BJP वर्करों के फोन चोरों ने उड़ा लिया। 3 लोगों ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पंचकूला के चंडीमंदिर थाना एरिया के गांव श्यामटू निवासी शंभूनाथ ने बताया कि वह नगर निगम पंचकूला चुनाव नतीजों के संबंध में BJP की तरफ से सेक्टर 14, पंचकूला में गया था। जहां रोड पर काफी भीड़ लगी हुई थी और पार्टी की जीत के कारण सभी खुशियां मना रहे थे। जब करीब 12 बजे उसने भीड़ से निकलकर अपनी पैंट की साइड वाली जेब को चैक किया तो आईफोन-13 मोबाइल जेब में नहीं था। पिछली जेब से 5800 रुपये भी चोरी हुये थे। कुछ समय बाद वहां पर कई व्यक्ति इक्ठठा हो गए जिनके मोबाइल चोरी हुए थे। महंगे फोन ले गए चोर
पंचकूला के सेक्टर-18 निवासी विशाल चंडोक ने भी बताया कि उसका सैमसंग अल्ट्रा 23 व कैश तथा चंडीगढ़ सेक्टर-22 निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि उसका आईफोन-16 मोबाइल भीड़ में चोरी हो गया। वहीं 3-4 अन्य लोगों के मोबाइल भी चोरी हुए। चल रही है जांच : SHO
पंचकूला सेक्टर-14 थाना SHO महेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच-19 की टीम मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
Source link
