मुख्य बातें

टेस्ट में कम नंबर पर टीचर ने छात्र को पीटा: अस्पताल में भर्ती; पिता बोले- गुस्साए शिक्षक ने डंडों से बुरी तरह पीटा – nathusari kalan News

टेस्ट में कम नंबर पर टीचर ने छात्र को पीटा:  अस्पताल में भर्ती; पिता बोले- गुस्साए शिक्षक ने डंडों से बुरी तरह पीटा – nathusari kalan News

सिरसा जिले में एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेस्ट में कम अंक आने पर एक अध्यापक ने छात्र को डंडों से बुरी तरह पीटाई की। घटना के बाद परिजनों ने घायल छात्र को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला नाथूसरी चौपटा के अंतर्गत आने वाले एक निजी स्कूल का है। छात्र के पिता ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उनके बेटे के क्लास टेस्ट में 15 में से 8 अंक आए थे। इसी बात से नाराज होकर अध्यापक ने छात्र की को बुरी तरह पीटा। उसके शरीर पर कई जगह डंडों के निशान पड़ गए। परिजनों की टीचर पर कार्रवाई की मांग अस्पताल में मौजूद परिजनों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी रोष है। फिलहाल, इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिजनों ने स्कूल स्टाफ से पूछा तो नहीं मिला जवाब यह घटना आज शनिवार की है। जब स्कूल की छुट्‌टी के बाद शाम को छात्र घर पर पहुंचा तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने स्कूल स्टाफ से इसका कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन इसका पता करने स्कूल में गए और प्रिसिंपल कम संचालक से मिलने की बात कही तो उनको मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने इस घटना की निंदा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *