मुख्य बातें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नकवी भारत आ सकते हैं: ICC ने बोर्ड मीटिंग के लिए अहमदाबाद बुलाया, IPL फाइनल भी उसी समय

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नकवी भारत आ सकते हैं:  ICC ने बोर्ड मीटिंग के लिए अहमदाबाद बुलाया, IPL फाइनल भी उसी समय


  • Hindi News
  • Sports
  • ICC Invites PCB Chief For Board Meeting & IPL Final; Pakistan PM To Decide Visit

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस महीने भारत आ सकते हैं। ICC ने नकवी को अहमदाबाद में 30 और 31 मई को होने वाली बोर्ड मीटिंग का न्योता भेजा है। नकवी अगर भारत आते हैं तो IPL फाइनल भी अटेंड कर सकते हैं। इस सीजन का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में ही होना है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने यह निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। अब वही तय करेंगे कि नकवी भारत आएंगे या नहीं।

RSS महासचिव ने कहा था- भारत-PAK के बीच खेलकूद होना चाहिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने 12 मई को कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए। दोनों देशों को एक-दूसरे को वीजा भी देना चाहिए। खेलकूद और व्यापार भी होना चाहिए। लेकिन पुलवामा जैसे हमले का जवाब भी मजबूती से देना होगा। न्यूज एजेंसी PTI के CEO विजय जोशी को दिए इंटरव्यू में होसबाले ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने हैं और हम एक ही राष्ट्र रहे हैं। राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर भरोसा कम होने के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और सिविल सोसायटी को आगे आना चाहिए।

बोर्ड मीटिंग की शुरुआत 30 मई से

ICC की तरफ से मई के आखिर में कई अहम बैठकें आयोजित की जानी हैं। इनमें चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी यानी CEC की बैठक 21 मई को वर्चुअल होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग रखी गई है। इन बैठकों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के भविष्य के पर चर्चा दोबारा शुरू होगी। यह ICC की तिमाही बैठकों का हिस्सा हैं।

इसी दौरान IPL 2026 का फाइनल भी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। PCB चीफ को इसी फाइनल के लिए भी आमंत्रण भेजा गया है।

ICC बोर्ड मीटिंग 30-31 मई को होगी।

ICC बोर्ड मीटिंग 30-31 मई को होगी।

पहले मार्च में होनी थी बैठक

जियो टीवी के मुताबिक ये बैठकें पहले मार्च और अप्रैल में दोहा में होनी थीं, लेकिन तनाव और संघर्ष की वजह से इन्हें टाल दिया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान सरकार इस निमंत्रण पर क्या फैसला लेगी। PCB या ICC की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर करने के बाद नकवी ने पाकिस्तान के भी बाहर होने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में टीम ने टूर्नामेंट में खेला और ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।

इसकी शुरुआत IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद हुई थी। बांग्लादेश ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए और न्यूट्रल वेन्यू की मांग की।

ICC ने यह मांग ठुकराकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जिसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने ICC पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नकवी ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू मिल सकता है, तो बांग्लादेश को क्यों नहीं, और जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से हट सकता है।

नकवी से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से मना किया था

पिछले साल 28 सितंबर को भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC चीफ नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी के ही जीत सेलिब्रेट की और अगले दिन टीम खाली हाथ भारत लौट आई।

BCCI की कड़ी आपत्ति और महाभियोग की चेतावनी के बाद नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी। अब ट्रॉफी भारतीय टीम को कैसे सौंपी जाएगी, इस पर फैसला बाकी है।

बगैर ट्रॉफी के सेलिब्रेट किया था

एशिया कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया, मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों।

एशिया कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया, मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों।

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया

एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कई विवाद देखने को मिले। पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद में PCB ने मैच रेफरी की शिकायत कर टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी दी थी। वहीं सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ के ‘6-0’ इशारे ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

एशिया कप 2025 में टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

एशिया कप 2025 में टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

भारत ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए और भारतीय टीम ने तीनों मैच जीते। भारत ने लीग मैच 7 विकेट, सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट और फाइनल 5 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। 15 फरवरी को यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *