मुख्य बातें

बरही नगर परिषद में 20 मई को तालाबंदी का ऐलान: 14 पार्षद इंजीनियर को हटाने की मांग पर अड़े, गंभीर आरोप लगाए – Katni News

बरही नगर परिषद में 20 मई को तालाबंदी का ऐलान:  14 पार्षद इंजीनियर को हटाने की मांग पर अड़े, गंभीर आरोप लगाए – Katni News

नगर परिषद बरही में विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और प्रशासनिक गतिरोध को लेकर पार्षदों में गहरा आक्रोश है। उपयंत्री अपेक्षा वर्मा की कार्यप्रणाली से नाराज 14 पार्षदों ने 20 मई 2026 को नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। यह फैसला बरही स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित एक आपात बैठक में लिया गया, जहां नगर के विकास की अनदेखी पर असंतोष व्यक्त किया गया। पार्षदों ने उपयंत्री अपेक्षा वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंजीनियर द्वारा विकास कार्यों में लगातार देरी की जा रही है और तकनीकी एस्टीमेट अधूरे या त्रुटिपूर्ण तैयार किए जाते हैं। इस वजह से स्वीकृत कार्य भी समय पर शुरू नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नगर का विकास थम गया है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंजीनियर को हटाने की मांग इस समस्या के समाधान के लिए पार्षदों ने 07 मई 2026 को कटनी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में मांग की गई थी कि उपयंत्री अपेक्षा वर्मा को तत्काल बरही नगर परिषद से हटाया जाए। साथ ही, नगर के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर परिषद कैमोर में पदस्थ इंजीनियर हिमांशु गौतम को सप्ताह में दो दिन बरही का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए। ज्ञापन सौंपे जाने के कई दिन बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की इस उदासीनता के कारण पार्षदों और नगरवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है, जिससे यह आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। प्रशासनिक सुनवाई न होने से सभी 14 पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 20 मई को सुबह से नगर परिषद कार्यालय की तालाबंदी और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। पार्षदों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन भविष्य में और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप धारण कर सकता है। ​तहसीलदार, टीआई और सीएमओ को दी गई सूचना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *