मुख्य बातें

शिवहर में युवा कर रहे स्टेडियम निर्माण की मांग: DM बोलीं- स्टेडियम के लिए जमीन चयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चल रही कार्रवाई – Sheohar News

शिवहर में युवा कर रहे स्टेडियम निर्माण की मांग:  DM बोलीं- स्टेडियम के लिए जमीन चयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चल रही कार्रवाई – Sheohar News

शिवहर में एक भी समुचित खेल स्टेडियम न होने के कारण स्थानीय युवाओं और बच्चों को नवाब हाई स्कूल परिसर में खेलकूद करना पड़ता है। यह परिसर खेल गतिविधियों के लिए अपर्याप्त है, क्योंकि यह छोटा होने के साथ-साथ अक्सर विभिन्न परीक्षाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। इसी वजह से स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों में स्टेडियम निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय युवा गोलू सिंह ने खेल सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिवहर में एक स्टेडियम का होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवाओं को खेलने के लिए बेहतर जगह मिल सके। सिंह ने क्षेत्र की विधायक (जो अब मंत्री हैं) से भी उम्मीद कम होने की बात कही, क्योंकि वे अस्पताल के कार्यों में व्यस्त रहती हैं। विजय सिंह और धरणीधर झा ने बताया कि क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति काफी उत्साहित हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनकी प्रगति में बाधा बन रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्टेडियम निर्माण की मांग की। ग्रामीण रामबालक सिंह ने भी शिवहर में स्टेडियम निर्माण को समय की मांग बताया और इस दिशा में तेजी से काम करने पर जोर दिया। इस बीच, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, स्टेडियम के लिए जमीन चयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई चल रही है। इस पहल से स्थानीय युवाओं में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में शिवहर को एक बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *