मुख्य बातें

कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल: अतिक्रमण हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था; ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता

कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल:  अतिक्रमण हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था; ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

कोलकाता1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में रविवार को पार्त सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गई। सुरक्षा बलों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया।

कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर आशेष बिस्वास ने कहा- कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है।

दरअसल, कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थीं।

प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थीं।

विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया।

विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को गिरासत में लिया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को गिरासत में लिया।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए है।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए है।

ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता

पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है।

CPI ने कहा- BJP को सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए

CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है। हमने चुनाव बाद हिंसा देखी। अब बुलडोजर का इस्तेमाल देखा। चुनाव खत्म हो चुके हैं। लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसी के मुताबिक सरकार को काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि BJP को अपनी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जो भी किया जाए, वह संविधान के अनुरूप हो और संवैधानिक मर्यादा बनी रहे।

BJP विधायक बोले- बुलडोजर नीतियों पर भी चलता है

हावड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर BJP विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि बुलडोजर सिर्फ घरों पर नहीं, नीतियों पर भी चलता है। यह TMC की गलत प्रथाओं के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है और कानून के तहत ही होगा।

2 दिन पहले आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव हुआ था

बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। पूरी कॉपी पढ़ें…

भीड़ ने चौकी पर पथराव किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी।

भीड़ ने चौकी पर पथराव किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *