मुख्य बातें

पंजाब में MLA को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाया: मानसा में PA से हाथापाई; निर्दलीय कैंडिडेट बोले- मेरा नामांकन रद्द कराने आए सिंगला – Mansa News

पंजाब में MLA को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाया:  मानसा में PA से हाथापाई; निर्दलीय कैंडिडेट बोले- मेरा नामांकन रद्द कराने आए सिंगला – Mansa News

मानसा नगर कौंसिल चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सोमवार को SDM ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा हुआ। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक डॉ. विजय सिंगला को भीड़ के बीच से निकालकर उनकी गाड़ी तक पहुंचाना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवाद उस समय शुरू हुआ जब वार्ड नंबर-18 से निर्दलीय उम्मीदवार अर्पित चौधरी ने विधायक डॉ. विजय सिंगला पर उनका नामांकन पत्र रद्द करवाने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. विजय सिंगला और उनके निजी सहायक (PA) की प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया और विधायक को सुरक्षित मौके से रवाना कराया। वहीं, इस मामले में विधायक डॉ. विजय सिंगला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया। उन्होंने बताया कि विधायक किसी जरूरी काम में व्यस्त हैं और बाद में बात करेंगे। समर्थकों से एसडीएम ऑफिस पहुंचने की अपील की थी
बताया जा रहा कि अर्पित चौधरी को कांग्रेस और भाजपा का समर्थन प्राप्त है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उनका नामांकन पत्र रद्द किए जाने की सूचना मिली है। वीडियो में उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में एसडीएम ऑफिस पहुंचने की अपील की थी। अर्पित बोले- नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष हो
अर्पित चौधरी ने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनके साथ धक्केशाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए। डेराबस्सी में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर हंगामा
मोहाली के डेराबस्सी में नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 19 में उस समय तनाव बढ़ गया, जब कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर का नामांकन पत्र रद्द हो गया। इसके बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। ढिल्लों बोले- AAP ने हार के डर से नामांकन रद्द करवाए
दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अपनी हार स्पष्ट दिख रही थी, जिसके कारण कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र रद्द करवाए गए। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *