फरीदाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद में डी.एस ढेसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
फरीदाबाद के लघु सचिवालय में शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने विभिन्न परियोजनाओं को लेकर जिला के अधिकारियों के साथ 11वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक की। बैठक में डिविज़नल कमिश्नर संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जबिक एफएमडीए के सीईओ पी सी मीणा ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
18 किमी ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा एफएमडीए
बैठक में बताया गया कि दिल्ली बॉर्डर से सेक्टर-59 तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट के विकास एवं रखरखाव की योजना पर कार्य जारी है। इसके अंतर्गत हैवी व्हीकल बैरियर, नेचर ट्रेल, साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम, चिल्ड्रन प्ले एरिया, आर्टिफैक्ट्स, प्लांटेशन एवं लाइटिंग को शामिल किया गया है। डी.एस ढेसी ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लांटेशन कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

ठक में डिविज़नल कमिश्नर संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मार्जिनल लैंड के लिए ठोस योजना
बैठक में प्र‘मार्जिनल लैंड’ पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की गई। सेक्टर-79 से 89 तक लगभग 216 एकड़ मार्जिनल भूमि का सर्वे कराया गया है, जिसमें से लगभग 22 एकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं तथा शेष कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी है।
स्मार्ट सिटी मिशन के कामों को गति
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए बताया गया कि मिशन को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है। सीसीटीवी नेटवर्क, ट्रिपल सी बिल्डिंग और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
सड़कों के सुधार कार्यों में तेजी
शहर की मास्टर सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में टेंडर प्रक्रिया जारी है और कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।

