लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने ऑटो में सफर कर रहे व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के जेब काट चुके है। किराया देने लगा तो जेब से गायब मिले 18 हजार शिकायतकर्ता प्रेम चंद निवासी उत्तम नगर खन्ना ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर डीएमसी अस्पताल जा रहा था। जब वह ऑटो चालक को किराया देने लगा तो उसकी जेब से करीब 18 हजार रुपए नकद गायब मिले। पीड़ित ने शक जताया कि ऑटो में मौजूद आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे निकाले हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मंदीप सिंह निवासी गिल कॉलोनी, न्यू शिमलापुरी और हरप्रीत सिंह निवासी प्रताप नगर, मिलिट्री कैंप के नजदीक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑटो नंबर PB-10-JA-6257 भी बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने वारदात को कबूल कर लिया है।
Source link
