मुख्य बातें

‘देश की जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त’: तेजस्वी का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, बोले-तुम्हारे खानदान का कितना लोग सरकारी स्कूल से पढ़ा है? – Patna News

‘देश की जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त’:  तेजस्वी का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, बोले-तुम्हारे खानदान का कितना लोग सरकारी स्कूल से पढ़ा है? – Patna News

बिहार की सियासत में शिक्षा को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। शिक्षा मंत्री द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ाने की बात कहे जाने के बाद तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीजेपी और एनडीए नेताओं पर निशाना साधा। पहले अपने नेताओं को सरकारी स्कूल में पढ़ाइए- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘सरकारी स्कूलों से पढ़कर ही कई लोग IAS और IPS बने हैं। तेजस्वी ने कहा कि, आज IAS और IPS की संख्या घट गई है, जिस तादात में लोग पहले जाते थे। सरकारी स्कूलों का मजाक उड़ाना गलत है।’ तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘लालू-राबड़ी सरकार के समय शिक्षा मंत्री के परिवार का भी कोई न कोई सदस्य सरकारी स्कूल में जरूर पढ़ा होगा। क्या बोले थे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी? पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने “एजिटेशन” शब्द कहा था, लेकिन तेजस्वी उसे “एजुकेशन” समझ बैठे। मिथिलेश तिवारी ने कहा, “मैं शिक्षा मंत्री हूं, इसलिए तेजस्वी यादव की मैट्रिक तक की पढ़ाई सुनिश्चित कराना भी मेरी जिम्मेदारी है।’ राजद के पोस्टर में पीएम मोदी पर तंज इधर, राष्ट्रीय जनता दल ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पोस्टर में पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर तंज कसते हुए लिखा, ‘देश की जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त।’ पेट्रोल-डीजल की कीमत, सोना और विदेश यात्राओं के खर्च को लेकर भी राजद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही बीजेपी-जेडीयू पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *