जौनपुर जिले के सैदनपुर निवासी अभिलाष मौर्य की टीम नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने असम में आयोजित नूरुद्दीन अहमद सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। टीम ने यह खिताब जीतकर 15 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्राप्त किया। गुवाहाटी के स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने गुवाहाटी की टीम को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। अभिलाष मौर्य डॉ. एलपी मौर्य के पुत्र हैं, जो जौनपुर के डॉ. अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज में कार्यरत हैं। अभिलाष बचपन से ही क्रिकेट खेलते रहे हैं और अपनी खेल प्रतिभा के कारण वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2024 में अभिलाष की नियुक्ति असम रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी, स्टाफ सदस्यों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Source link
