मुख्य बातें

अमेठी में सड़क चौड़ीकरण से कटी जल आपूर्ति: 1 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे लोग, शिकायत पर कार्रवाई नहीं – Amethi District News

अमेठी में सड़क चौड़ीकरण से कटी जल आपूर्ति:  1 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे लोग, शिकायत पर कार्रवाई नहीं – Amethi District News

अमेठी में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अमेठी शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित जंगल रामनगर भुसुपार गांव में जल आपूर्ति ठप हो गई है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जल निगम की पाइपलाइन कटने से ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह मामला अमेठी तहसील क्षेत्र के जंगल रामनगर भुसुपार गांव का है। यहां पहले खारे पानी की समस्या के कारण जल निगम द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती थी, जिससे ग्रामीण अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करते थे। हालांकि, अमेठी-गौरीगंज सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दौरान कार्यकारी संस्था ने जल निगम की पाइपलाइन काट दी, जिससे गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद से ग्रामीण एक किलोमीटर दूर देवीपाटन मंदिर या बारहमासी चौराहे से पानी लाने को विवश हैं। भीषण गर्मी के कारण गांव के बुजुर्गों और बच्चों को पानी लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानवरों को भी पानी नसीब नहीं हो रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विभाग, उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सैकड़ों बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। हालांकि, कहीं से भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और शिकायतों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर उनका निस्तारण कर देते हैं। गांव के घनश्याम तिवारी ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, गांव की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके घर में बच्चों और बुजुर्गों समेत 10 लोग हैं, और उसे एक किलोमीटर दूर देवीपाटन मंदिर या बारहमासी चौराहे से पानी लाने के लिए जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाई होती है।फिलहाल मामले को लेकर जल निगम के एई अंकित गुप्ता को कई बार फोन किया गया लेकिन एई ने फोन उठाना मुनासिब नही समझा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *