मुख्य बातें

गांव में पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 5 लोग घायल – Sant Kabir Nagar News

गांव में पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष:  लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 5 लोग घायल – Sant Kabir Nagar News

संत कबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद और पुलिस की सूचना पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचाया गया। वहां से एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुधारा थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में करही गांव निवासी पीड़ित अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद कासिम ने बताया कि 20 मई 2026 की देर रात पारिवारिक वाद-विवाद के कारण गांव के कुछ लोग उन्हें अपशब्द कहने लगे। जब पीड़ित ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। अब्दुल कलाम को पिटता देख उनके परिवार के सदस्य बीच-बचाव करने दौड़े। हमलावरों ने अब्दुल कलाम की पत्नी खालिदा खातून, बेटे मोहम्मद उजैफा व मोहम्मद हारिस, और बेटी उम्मे असरा को भी पीटा, जिससे वे घायल हो गए। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को बचाया। हमलावर जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *