मुख्य बातें

परिवार छत पर सोया, नीचे आभूषण और नकदी चोरी: मावली में 15 लाख रुपए की चोरी, पेटियों को खेत में ले जाकर ताले तोड़े – Udaipur News

परिवार छत पर सोया, नीचे आभूषण और नकदी चोरी:  मावली में 15 लाख रुपए की चोरी, पेटियों को खेत में ले जाकर ताले तोड़े – Udaipur News

उदयपुर के मावली क्षेत्र में गांव में लगी आग बुझाने के बाद घर आया परिवार छत पर सो गया और इस बीच घर में से चोर सोना-चांदी व नकदी ले भागे। पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी होने की बात कही है। मावली थाना क्षेत्र के मंडप गांव में यह चोरी की घटना मंगलवार की रात को हुई। चोरों ने हीरालाल गायरी के घर में इस वारदात को अंजाम दिया। हीरालाल ने बताया कि उस रात को करीब 12 बजे उनके घर से कुछ दूरी पर बाड़े में आग की घटना हो गई तो सब लोग वहां गए और आग बुझाने में मदद की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया और परिवार बाद में घर आया और गर्मी के चलते सब छत पर सो गए।
उन्होंने बताया कि सुबह नीचे आए और देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी वाली पेटियों को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गए और वहां पेटियों के ताले तोड़कर अंदर रखे जेवरात व नकदी लेकर भाग गए।

गायरी ने बताया कि चोर घर से सोने के आभुषण और आधा किलो चांदी की अंगूठियां, हाथ के कड़े तथा एक लाख रुपये नकदी ले गए। चोरों अलमारी और घर में रखे सामान, कपड़े आदि बिखेर दिए। चोरों ने गांव में एक मंदिर के वहां पर भी ताले तोड़े और चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इनपुट : लीलेश सुयल, पलाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *