मुख्य बातें

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: केंद्र सरकार को महंगाई पर घेरा, कहा-राजीव ने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी – Ujjain News

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:  केंद्र सरकार को महंगाई पर घेरा, कहा-राजीव ने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी – Ujjain News

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उज्जैन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्र सरकार को महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर घेरा गया। कार्यक्रम का आयोजन जीवाजीगंज ब्लॉक एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा पिपली नाका स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस अवसर पर विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस नेताओं ने उनकी कार्यशैली, सरलता और युवाओं के लिए उनकी सोच को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान नेताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, कांग्रेस पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *