सिवनी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हीटवेव और लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द और बदनदर्द के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बढ़ते तापनान से कूलर, पंखे से भी राहत नहीं बढ़ते तापमान के कारण कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर भी पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। घरों से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दोपहर के समय बाजार और सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मई के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री था, जो अब बढ़कर 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणें गर्मी का एहसास कराती हैं, वहीं रात में भी उमस और बेचैनी बनी रहती है। आंकड़ों के अनुसार, 14 मई को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री था, जो 20 मई तक बढ़कर 42.6 डिग्री हो गया। दोपहर में घर से नहीं निकलने की सलाह डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। हल्के सूती कपड़े पहनने, सिर ढंककर रखने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की गई है। दिनांक-अधिकतम-न्यूनतम 14 मई-39.2-24.2 15 मई-38.4-24.0 16 मई-39.6-25.0 17 मई-41.4-24.2 18 मई-41.6-24.0 19 मई-42.2-25.4 20 मई-42.6-24.6
Source link
