मुख्य बातें

खाटू श्याम समिति की फॉरच्यूनर से हादसा मामला: कलेक्ट्रेट पर हुआ प्रदर्शन, मृतक परिवार को न्याय देने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी – Ajmer News

खाटू श्याम समिति की फॉरच्यूनर से हादसा मामला:  कलेक्ट्रेट पर हुआ प्रदर्शन, मृतक परिवार को न्याय देने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी – Ajmer News

अजमेर जिले की पुष्कर घाटी पर तेज रफ्तार फॉरच्यूनर वाहन से हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ पहुंचकर ज्ञापन देकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के नाम दर्ज फॉरच्यूनर वाहन नंबर आरजे-23-यूबी-7031 के चालक दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक सवार रवि कुमार पुत्र किशोर कुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुमार की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि उसके जीजा जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घायल जितेंद्र का जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज जारी है। अध्यक्ष सौरभ यादव के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि फॉरच्यूनर चालक ने अन्य कई वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे रोहित वैष्णव, मधुसूदन वैष्णव सहित अन्य लोग घायल हुए। घटना की सूचना पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। सौरभ यादव ने जिला प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा फरार आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। नोटिस देकर जवाब मांगा पुष्कर थाना पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुष्कर पुलिस जानकारी के लिए सीकर पहुंची थी। जानकारी नहीं मिलने पर जांच अधिकारी ने समिति अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान को मौके पर कानूनी नोटिस दिया। नोटिस में दुर्घटना में शामिल एसयूवी के मूल दस्तावेज, बीमा कागजात, चालक का नाम तथा हादसे के समय कार में सवार सभी युवकों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। हालांकि समिति अध्यक्ष ने तत्काल जवाब देने के बजाय पुलिस से समय मांगा है। यह है मामला गत 18 मई की रात पुष्कर घाटी में श्रीश्याम सेवा समिति के नाम से पंजीकृत तेज रफ्तार एसयूवी कार की टक्कर से धोलाभाटा निवासी रवि की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में कार में चार युवकों के सवार होने और वाहन में शराब मौजूद होने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार और उसमें मौजूद युवकों की तलाश शुरू की। यह खबर भी पढ़ें….. खाटूश्याम मंदिर सेवा समिति की SUV ने युवक को कुचला,मौत:* गाड़ी से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला; ओवर स्पीडिंग के 9 चालान पेंडिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *