मुख्य बातें

नालंदा में ABVP का प्रदर्शन: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ फूंका पुतला, कहा- गर्मी से परीक्षार्थी परेशान – Nalanda News

नालंदा में ABVP का प्रदर्शन:  पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ फूंका पुतला, कहा- गर्मी से परीक्षार्थी परेशान – Nalanda News

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं में हो रही घोर लापरवाही और विद्यार्थियों को हो रही भारी असुविधा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बिहार शरीफ इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ किसान कॉलेज और नालंदा कॉलेज के हेड मास्टर का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अभाविप के जिला संयोजक प्रतीक राज ने कहा कि वर्तमान में चल रही परीक्षाओं के दौरान महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है, जहां परीक्षा कक्षों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों साहिल मेहता और अदिति ने भीषण गर्मी का हवाला देते हुए कहा कि एक ही कमरे में छात्रों की अत्यधिक भीड़ से उमस, घुटन और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन विद्यार्थियों को चक्कर आने, बेचैनी और असहजता की शिकायतें हो रही हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही हैं। विभाग छात्रा प्रमुख गुड़िया कुमारी ने इन स्थितियों को देखते हुए छात्रहित में तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में केवल निर्धारित क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थियों को बैठाया जाए और इसके लिए अतिरिक्त कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों पर पंखे, शीतल पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने भीषण गर्मी के मद्देनजर परीक्षा व्यवस्था को अधिक मानवीय और व्यवस्थित बनाने तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने के लिए प्रशासन से कड़े दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। आंदोलन को तेज करने की दी चेतावनी प्रदर्शन के दौरान नगर मंत्री अविनाश कुमार ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते इन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अभाविप छात्रहित में आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर नेहा कुमारी, सिमरन कुमारी, मनीषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, विवेक कुमार, रजनीश कुमार, लभ गोप, रोहित महतो, अभिषेक रौशन, अनमोल कुमार, शांतनु कुमार, हिमांशु कुमार, इशांत कुमार और शिवम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *