मुख्य बातें

शशि शर्मा ने रिवालसर में पेयजल समस्याओं का जायजा लिया: जल प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष ने लोगों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश – Mandi (Himachal Pradesh) News

शशि शर्मा ने रिवालसर में पेयजल समस्याओं का जायजा लिया:  जल प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष ने लोगों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने रिवालसर में पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रिवालसर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। दौरे के दौरान, शशि शर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार, प्रदेश की जनता को स्वच्छ और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पेयजल आपूर्ति में सुधार के कार्य कर रहा विभाग : शशि शर्मा उपाध्यक्ष ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग लगातार कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। जल प्रबंधन बोर्ड पर सरकार और मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी है। शशि शर्मा ने जानकारी दी कि रिवालसर क्षेत्र के लोगों द्वारा पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था से संबंधित कुछ समस्याएं उनके ध्यान में लाई गई थीं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों को दिए समस्याओं का समाधान के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। जल शक्ति विभाग पहले से ही सतर्क है और गर्मियों के दौरान पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *