मुख्य बातें

गिरिडीह जीटी रोड में पटना के तीन श्रद्धालु घायल: रजरप्पा से लौटने के दौरान खड़े ट्रक में घुसी कार, बगोदर के मोहरी के पास हादसा – Giridih News

गिरिडीह जीटी रोड में पटना के तीन श्रद्धालु घायल:  रजरप्पा से लौटने के दौरान खड़े ट्रक में घुसी कार, बगोदर के मोहरी के पास हादसा – Giridih News

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित मोहरी के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार के पीछे से टकराने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, पटना के कंकड़बाग निवासी विक्की कुमार, अंकित कुमार, बलराम सिंह और चंदन कुमार रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही उनकी कार अनियंत्रित होकर मोहरी के पास खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए। माहुरी निवासी बजरंगी पटेल और गोल्डन जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हटवाया वाहन घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के पीछे मुख्य कारण क्या रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *