उमरिया जिले की चंदिया तहसील के ग्राम लोढ़ा में खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग को शिकायत मिली थी कि रेलवे लाइन निर्माण कार्य में बिना अनुमति निकाली गई मिट्टी और मुरुम का उपयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मिला अवैध उत्खनन
जांच के दौरान बिना अनुमति मिट्टी और मुरुम निकाले जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने मौके से टाटा हिटाची हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर पोकलेन मशीन और हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 2634 को जब्त कर लिया। नियमों के तहत दर्ज हुआ मामला
खनिज विभाग ने दोनों वाहनों के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
Source link
