मुख्य बातें

सागर में घर से गोमांस भरे थैले मिले, आरोपी गिरफ्तार: चमड़ी, दो पैर समेत तराजू-बांट बरामद, पूछताछ में बोला-अख्तर-जावेद से खरीदकर बेचने लाया था – Sagar News

सागर में घर से गोमांस भरे थैले मिले, आरोपी गिरफ्तार:  चमड़ी, दो पैर समेत तराजू-बांट बरामद, पूछताछ में बोला-अख्तर-जावेद से खरीदकर बेचने लाया था – Sagar News

सागर की कैंट थाना पुलिस ने गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मांस, चमड़ी, दो पैर खुर सहित और लोहे का बका जब्त किया गया है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार रात पुलिस ने दबिश दी थी बुधवार को आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर बेरी वाले बाबा के पास गुरुगोविंद सिंह वार्ड स्थित सरबाज मकरानी के निवास पर मंगलवार रात को दबिश दी गई। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सरबाज पिता वसीम मकरानी (23) निवासी बेरी वाले बाबा के पास बताया। घर की तलाशी में मिला गोमांस और अन्य सामान कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी ली। घर में रखे दो थैलों की जांच करने पर उनमें गाय का मांस, चमड़ी, दो पैर खुर सहित, एक लोहे का बका तथा तौल करने के लिए तराजू और बांट बरामद हुए।मामले में पुलिस ने मांस की पहचान के लिए पंचनामा तैयार किया है। पूछताछ में सामने आए अन्य नाम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहतगढ़ निवासी अख्तर और मोमीनपुरा के जावेद हुसैन से माल खरीदकर बेचने के लिए लाया था। गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज बुधवार को आरोपी सरबाज मकरानी के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *