मुख्य बातें

टेंट के सामान में आग से लाखों का नुकसान: संचालक बोले- समय पर बुझाई वरना होटल में होता नुकसान – Shivpuri News

टेंट के सामान में आग से लाखों का नुकसान:  संचालक बोले- समय पर बुझाई वरना होटल में होता नुकसान – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में बुधवार शाम स्टेशन रोड स्थित एसआर होटल के पीछे रखे टेंट और सजावट के सामान में आग लग गई। आग लगते ही फाइबर बोर्ड और स्टेज सजावट सामग्री से काले धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। यह आग एसआर होटल के पीछे रखे श्रीराम टेंट हाउस के टेंट, फाइबर बोर्ड और स्टेज डेकोरेशन के सामान में लगी थी। होटल संचालक राजेश भार्गव ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आग होटल के भीतर तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रमोद शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य शुरू किया और कुछ ही मिनटों में आग को नियंत्रित कर लिया। टेंट संचालक राजू नामदेव के अनुसार, इस आगजनी की घटना में उन्हें लगभग तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *