मुख्य बातें

रोहतक में पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: नशीले पदार्थ के साथ कलानौर में एक काबू; अफीम सप्लाई करने जा रहा था – Kalanaur News

रोहतक में पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन:  नशीले पदार्थ के साथ कलानौर में एक काबू; अफीम सप्लाई करने जा रहा था – Kalanaur News

अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया सुंडाना गांव का युवक अंकित।

रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 786 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया ह

.

गश्त के दौरान मिली सफलता

स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान काहनौर के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 786 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी गांव सुंडाना का

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित निवासी सुंडाना के रूप में हुई है। बरामद अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कलानौर थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *