हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय ने आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय महेश का शव अस्पताल की छत पर रेलिंग से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक निमोठ का रहने वाला महेश अविवाहित था और पिछ
.
बता दे कि महेश अस्पताल के ऊपरी फ्लोर पर बने स्टाफ कमरे में रहता था। उसका बड़ा भाई भी इसी निजी अस्पताल में नौकरी करता है। बीती रात करीब 10 बजे महेश ने अपने एक साथी के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह ऊपर चला गया। सुबह होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने ऊपर जाकर देखा तो छत पर रेलिंग पर महेश मफलर के फंदे पर लटका हुआ मिला।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
साथियों ने तुरंत घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज सुमनलता ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किए जा रहे है।
