मुख्य बातें

ग्वालियर में टैरर टैक्स मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार: घर पर फायरिंग कर भागा था आरोपी, इंदौर से पकड़ाया – Gwalior News




ग्वालियर में फोन पर ‘टैरर टैक्स’ मांगने और पैसे न मिलने पर घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। यह घटना 4 दिसंबर की रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की फोर्ट व्यू कॉलोनी में हुई थी। आरोपी साहिल उर्फ शैलेष बाथम ने कुश सेंगर के घर पर फायरिंग की थी। घटना के समय कुश सेंगर दिल्ली में थे। शैलेष बाथम ने उन्हें फोन कर शराब के लिए दो हजार रुपए फोन-पे करने को कहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कुश सेंगर को धमकी दी थी कि, “पांच मिनट में तमाशा दिखाता हूं।” इसके कुछ ही देर बाद शैलेष बाथम अपने साथी शिवांश भार्गव और एक अन्य युवक के साथ कुश सेंगर के घर पहुंचा और तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना के वक्त घर में कुश सेंगर के बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। बदमाशों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। बुधवार को पकड़ाया मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले यातायात नगर क्षेत्र में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी विपुल अरोरा से पांच हजार रुपए और मोबाइल फोन लूटने के मामले में आरोपी शिवांश भार्गव को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान शिवांश ने फायरिंग के मुख्य आरोपी शैलेष के इंदौर में छिपे होने की जानकारी दी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को इंदौर में दबिश देकर शैलेष उर्फ साहिल बाथम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *