मुख्य बातें

पिड़ावा में नागरिक मंच की बैठक: सौरभ जैन सर्वसम्मति से फिर अध्यक्ष चुने गए – jhalawar News

पिड़ावा में नागरिक मंच की बैठक:  सौरभ जैन सर्वसम्मति से फिर अध्यक्ष चुने गए – jhalawar News

झालावाड़ जिले के पिड़ावा में रविवार दोपहर अंबेडकर भवन सराय में नागरिक मंच के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सौरभ जैन को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की शुरुआत नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ हुई। इसमें शहर में जनहित और नागरिक विकास के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संयोजक बाबू सिंह जैन ने पिछले वर्षों में मंच की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभी सदस्यों ने नागरिक मंच में अधिक से अधिक सक्रिय और जागरूक सदस्यों को जोड़ने के सुझाव पर सहमति व्यक्त की। बैठक में प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, नागरिक मंच की कार्यकारिणी के गठन और नवीनीकरण के संदर्भ में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। यह भी तय हुआ कि आगामी बैठक से पहले कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। पिड़ावा नगर में जनहित, निष्पक्षता और सार्वजनिक समस्याओं व सुझावों के लिए प्रत्येक वार्ड से नागरिक मंच की ओर से दो-दो सदस्यों को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शाहिद मोहम्मद, सौरभ जैन, बाबू सिंह कमाल, राजेंद्र जैन, राहुल, सचिन, अंकित सहित कई सदस्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *