मुख्य बातें

पलवल में टीचर को लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार: लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाया, फिर पिस्टल दिखकर पैसे ट्रांसफर करवाए थे – Palwal News

पलवल में टीचर को लूटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार:  लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाया, फिर पिस्टल दिखकर पैसे ट्रांसफर करवाए थे – Palwal News

पलवल में पुलिस ने एक टीचर को लिफ्ट देकर लूटने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना पांच माह पहले 17 सितंबर को हुई थी, जब आरोपियों ने हथियार के बल पर टीचर से 35 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी में टीचर नसीम अहमद (निवासी पावसर गांव, हथीन) 17 सितंबर को दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। होडल के पुन्हाना मोड़ पर उन्होंने नूंह जाने के लिए एक पिकअप गाड़ी से लिफ्ट ली। गाड़ी में सवार बदमाशों ने होडल के पास सोंध रोड स्थित एक धान मिल के पास शिक्षक को काबू कर लिया। बदमाशों ने टीचर पर कट्टा और चाकू तान दिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने डरा-धमकाकर पीड़ित के फोन से 35 हजार रुपए जबरन अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद, आरोपी टीचर का फोन भी लूटकर फरार हो गए थे। एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका सीआईए पलवल और होडल थाना की टीमें इस लूट के आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीमों के साथ मिलकर पहले कामा (राजस्थान) निवासी इमतियाज को गिरफ्तार किया था। अब इसी कड़ी में दूसरे आरोपी सलाउदीन उर्फ सल्ला को भी दबोचा गया है, जो नूंह के झरोखडी का रहने वाला है। इमतियाज पहले से ही दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। सलाउदीन को भी रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार (कट्टा, चाकू) और लूटी गई नकदी बरामद की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *