मुख्य बातें

मछुआरों की शिकायत पर मुंगेर पहुंचे मुकेश सहनी: VIP सुप्रीमो ने SP से मिलकर कार्रवाई की मांग की – Munger News

मछुआरों की शिकायत पर मुंगेर पहुंचे मुकेश सहनी:  VIP सुप्रीमो ने SP से मिलकर कार्रवाई की मांग की – Munger News

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी मुंगेर पहुंचे। उन्होंने मछुआरों को मछली मारने में आ रही परेशानियों को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। सहनी ने बताया कि पूरे बिहार में स्थानीय दबंगों द्वारा मछुआरों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें गंगा नदी में मछली मारने से रोका जा रहा है। इसी की शिकायत मिलने के बाद वे मुंगेर आए हैं। मछुआरे मछली पकड़कर करते हैं अपने परिवार का भरण-पोषण उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र में शिवकुंड से लेकर बहाचौकी तक के मछुआरों को सुरेंद्र सिंह, जय जय राम मंडल और राकेश यादव नामक दबंग मछली मारने से रोक रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ये मछुआरे मछली पकड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ”दिल्ली तक पहुंच होने के बावजूद गरीबों को दबाया जा रहा” मुकेश सहनी ने सरकार पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बक्सर से लेकर भागलपुर तक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्थानीय सांसद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली तक पहुंच होने के बावजूद गरीबों को दबाया जा रहा है। मामले में मत्स्य विभाग को भी अवगत कराया गया वहीं, मुंगेर SP सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हेमजापुर थाना क्षेत्र में मछली मारने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष को एक आवेदन भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मामले में मत्स्य विभाग को भी अवगत कराया गया है। दोनों पक्षों को पुलिस के द्वारा चेतावनी भी दी गई कल मत्स्य विभाग और पुलिस के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया है आगे मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा जो भी जांच रिपोर्ट दिया जाएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को पुलिस के द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि किसी भी प्रकार के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न न हो और अगर कुछ समस्या होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *