मुख्य बातें

हिसार से नांदेड़ साहिब की फ्लाइट रवाना: हरियाणा सरकार ने 60 प्रतिशत किराया माफ किया, झींडा बोले-3 दिन के बजाय 3 घंटे में पहुंचेंगे – Hisar News

हिसार से नांदेड़ साहिब की फ्लाइट रवाना:  हरियाणा सरकार ने 60 प्रतिशत किराया माफ किया, झींडा बोले-3 दिन के बजाय 3 घंटे में पहुंचेंगे – Hisar News

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से आज करीब पौने 5 बजे महाराष्ट्र के नांदेड साहिब के लिए फ्लाइट रवाना हो गई है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में प्रशासन ने हिसार से नांदेड़ (महाराष्ट्र) स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के लिए पहली बार विशेष हवाई सेवा शुरू की है। इस पहली उड़ान में कुरुक्षेत्र के 61 श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं का हिसार एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) के संस्थापक और नेता जगदीश सिंह झींडा ने की। इस दौरान सीएम का रिकॉर्डिड संदेश सुनाया गया। सिख संगत ने हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई इस सेवा की तारीफ की और मांग की है कि इस फ्लाइट को सप्ताह में कम से कम 3 दिन चलाया जाए। हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे श्रद्धालुओं की तस्वीरें… हिसार एयरपोर्ट पहुंचे जगदी झींडा ने यह कहा… नांदेड़ साहिब की देश-विदेश में मान्यता
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ शहर के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से एक है और सिख धर्म के 5 प्रमुख तख्तों में शुमार है। यह वह पवित्र स्थान है जहां 10वें सिख गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने 1708 ईस्वी में अंतिम सांस ली थी। इसलिए, सिख धर्म में इस स्थल का विशेष महत्व है। इसे दक्षिण भारत का प्रमुख सिख तीर्थस्थल माना जाता है और इसके गहन आध्यात्मिक महत्व के कारण इसे “दक्षिण की काशी” भी कहा जाता है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की स्मृति में यहां एक भव्य और कलात्मक रूप से निर्मित गुरुद्वारा बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *