कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भादोडीह निवासी एक युवती साइबर अपराधियों की जालसाजी का शिकार हो गई। पीड़िता अंजली वर्मा ने बताया कि एक फर्जी एप इंस्टॉल करने के बाद उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपए गायब हो गए। मामले को लेकर पीड़िता ने तिलैया थ
.
फर्जी डॉक्टर अपॉइंटमेंट एप से ठगी
अंजली ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें डॉक्टर अपॉइंटमेंट नामक एप इंस्टॉल करने का आग्रह किया गया था। संदेश पर भरोसा करते हुए उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। एप इंस्टॉल होते ही दोबारा मैसेज आया जिसमें पांच रुपए का ट्रांजैक्शन करने को कहा गया ताकि डॉक्टर से अपॉइंटमेंट मिल सके।
ट्रांजैक्शन के बाद फोन पर कब्जा
निर्देशानुसार अंजली ने पांच रुपए का भुगतान कर दिया। जैसे ही ट्रांजैक्शन पूरा हुआ, उनका मोबाइल अचानक लॉक हो गया और उस पर एप का पूरा नियंत्रण हो गया। बाद में जब फोन को अनलॉक कर जांच की गई तो पता चला कि आईडीबीआई बैंक खाते से कुल 70 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है।
थाने में शिकायत, बैंक में जांच
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने तिलैया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बैंक जाकर खाते की जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने भी खाते से अनधिकृत निकासी की पुष्टि की। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहना जरूरी है। थाना प्रभारी ने अपील की कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही मोबाइल पर फर्जी एप्स इंस्टॉल करने से बचें, क्योंकि साइबर अपराधी इसी तरीके से लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाते हैं।
