मुख्य बातें

चंडीगढ़-नशा बेचने से मना करने पर हथियारों से हमला: सिर और कान में गंभीर चोटें, दोस्त की नई कार की पार्टी लेने जा रहा था – Chandigarh News

चंडीगढ़-नशा बेचने से मना करने पर हथियारों से हमला:  सिर और कान में गंभीर चोटें, दोस्त की नई कार की पार्टी लेने जा रहा था – Chandigarh News

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में मंगलवार रात एक युवक पर हथियारों से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घायल हरपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। हरपाल के अनुसार, आरोपी नशे का कारोबार करते हैं और कई बार उसे भी अपने साथ नशा बेचने के लिए दबाव बना चुके हैं। जब उसने मना किया तो उसे धमकियां दी जाने लगीं। दोस्त की नई गाड़ी की पार्टी लेने गया था घायल हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है और इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है। मंगलवार रात वह अपने एक दोस्त के साथ उसकी नई गाड़ी की पार्टी लेने मनीमाजरा गया था। रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनके हाथों में हथियार थे। आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर पहुंचते ही हरपाल पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका दोस्त किसी तरह वहां से बचकर भाग गया, लेकिन हमलावरों ने हरपाल को पकड़ लिया और उस पर बेरहमी से वार किए। सुनने में हो रही दिक्कत हमले में हरपाल के सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि चोट लगने के बाद उसे सुनने में भी काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *