मुख्य बातें

शेखपुरा में महारानी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: सैकड़ों ग्रामीणों की शोभा यात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की – Sheikhpura News




शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में महारानी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभा यात्रा में ढोल-बाजे, घोड़े और ऊंट शामिल थे। सनातन धर्म के रंग-बिरंगे ध्वज लिए सैकड़ों महिला-पुरुष और बुजुर्ग नाचते-गाते व जयकारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। यह यात्रा महारानी स्थान मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां माता की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा किया गया। यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… सिर पर कलश रखकर पूरे गांव की परिक्रमा
इस आयोजन को लेकर युवाओं, बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में 251 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव की परिक्रमा की, जो मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया
मंदिर समिति के अध्यक्ष हरे राम सिंह, सचिव घनश्याम पांडे और कोषाध्यक्ष सदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महारानी मंदिर का जीर्णोद्धार कर एक नया और भव्य मंदिर बनाया गया है। यहां माता महारानी की स्थापना की गई है, जो सभी ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुधन भाई और पूर्व मुखिया प्रभात सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *