मुख्य बातें

कपूरथला में कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा लापता: पीड़ित पिता बोले- युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी को भगाया, केस दर्ज – Kapurthala News




कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव भागो अराइया निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सुल्तानपुर लोधी के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। पिता बोले- युवक अपने साथ ले गया शिकायतकर्ता के मुताबिक 30 और 31 जनवरी की मध्य रात्रि को सेंट्रल टाउन, सुल्तानपुर लोधी निवासी शम्मी उर्फ शूटर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी शम्मी के खिलाफ BNS के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी युवक और नाबालिग छात्रा की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की सुरक्षित बरामदगी उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही नाबालिग छात्रा तथा आरोपी को ढूंढ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *