मुख्य बातें

भिवानी के शराब ठेके में चोरी: पीछे से अंदर घुसा चोर, 45 हजार कैश व शराब की बोतलें चोरी – Bhiwani News




भिवानी के देवसर बाईपास स्थित एक शराब ठेके पर रात के समय चोरी करने का मामला सामने आया है। जब सेल्समैन ने चेक किया तो उसने पाया कि शराब ठेके में घुसकर 45 हजार रुपए कैश व शराब की बोलत चोरी हुए मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव देवसर निवासी शमशेर ने जुई कलां थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि देवसर बाईपास पर शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। 5 फरवरी की रात को शराब ठेके के पीछे वाले गेट की चादर लोहे के लगे पेंच खोलकर ठेके के अंदर से शराब की बातलें व रुपए चोरी हुए मिले। जिसमें करीब 3 विस्की बोलत व 6 बीयर बोलत व 45000 रुपए अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *