मुख्य बातें

औरंगाबाद पहुंचे राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा: मृतक जुनैद के परिजनों से की मुलाकात; मां बोली – हत्यारा बगल में रह रहा, अब बर्दाश्त नहीं – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद पहुंचे राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा:  मृतक जुनैद के परिजनों से की मुलाकात; मां बोली – हत्यारा बगल में रह रहा, अब बर्दाश्त नहीं – Aurangabad (Bihar) News

राज्यसभा सांसद सह रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने नवाडीह मोहल्ला निवासी दिवंगत दवा व्यवसायी मोहम्मद जुनैद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी तक वे चुप नहीं बैठेंगे और प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए रखेंगे। परिजनों ने मुलाकात के दौरान बताया कि जुनैद की हत्या सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। नाली के पाइप निकालने को लेकर पड़ोसियों से मामूली विवाद हुआ था, जिसे रंजिश में बदलते देर नहीं लगी। आरोप है कि इसी विवाद को आधार बनाकर अपराधियों ने दिनदहाड़े नावाडीह मोड़ जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि यह इलाका शहर का ‘हार्ट’ माना जाता है, इसके बावजूद अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मां बोली- बेटे को न्याया दिलाए मृतक की मां ने राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के कातिल मेरे आंखों के सामने ही बगल में रह रहे हैं। अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। आप मेरे बेटे को न्याय जरूर दिलवाइये। व्हाट्सएप कॉलिंग कर परिजनों को धमकी दे रहे मुख्य साजिशकर्ता मामले में पुलिस ने शूटर समेत कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी ‘शैडो’ और ‘मैडी’ दूसरे शहरों में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। वे साइबर फ्रॉड और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हैं। परिवार का दावा है कि छोटे-छोटे बच्चों तक को हथियार थमाकर अपराध की राह पर धकेला जा रहा है। हत्या के बाद भी व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मृतक के भाई शाहिद और राशिद ने बताया कि 5 फरवरी को जुनैद को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद अपराधियों ने फोन कर धमकी दी कि “अब तुम्हारी और तुम्हारे भाई की बारी है।” परिवार का कहना है कि पूर्व में भी उनके एक मौसेरे भाई को गोली मारी गई थी और तब भी धमकियां दी गई थीं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता गया। मृतक जुनैद के पिता बोले – अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए मृतक के पिता ने भावुक होकर कहा कि परिवार खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। जब परिवार का कोई सदस्य दुकान जाता है, तो चार लोग साथ जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी अपराधियों के खिलाफ उसी तरह सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक मुख्य साजिशकर्ता, जो कथित रूप से कोलकाता में छिपा है, गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक परिवार को सुरक्षा का भरोसा नहीं मिल सकता। जुनैद के भाई ने बताया कि उनकी तीन महीने की मासूम बेटी है, जिसके जन्म की खुशी अभी ठीक से मन भी नहीं पाई थी कि पिता को अपराधियों ने छीन लिया। इसके अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे और हैं, जो अब पिता के साये से वंचित हो चुके हैं। परिवार ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी बी.कॉम उत्तीर्ण है। यदि उसे सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी मिल जाए तो वह बच्चों का पालन-पोषण कर सकती है। तीन महीने की बच्ची को गोद में लेकर सांसद ने जताई संवेदना मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने जुनैद की तीन महीने की बच्ची को गोद में लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी सी बात पर किसी की हत्या कर देना निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने माना कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना होना पुलिस के लिए चुनौती है। हत्या के बाद भी सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिलना कानून-व्यवस्था के लिए खुली चुनौती है। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और कुछ अपराधी पकड़े भी गए हैं, लेकिन जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक न्याय अधूरा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पुलिस अधीक्षक और वरीय अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक की विधवा पत्नी और बच्चों के लिए जो संभव होगा, वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *