मुख्य बातें

2 भाइयों के घर से 10 लाख की चोरी: 8 अलमारियों के ताले तोड़े, बच्चों की फीस तक ले गए, शादी में गया था परिवार – Ajmer News

2 भाइयों के घर से 10 लाख की चोरी:  8 अलमारियों के ताले तोड़े, बच्चों की फीस तक ले गए, शादी में गया था परिवार – Ajmer News

अजमेर के आम का तालाब गली नंबर 4 में रहने वाले दो भाइयों के सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दोनों घरों से 8 अलमारियों के ताले तोड़कर 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। दोनों भाई परिवार सहित शादी में गए हुए थे। शुक्रवार शाम को जब वापस अपने घर पहुंचे तो दोनों के घरों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एफएसएल टीम के जरिए सबूत जुटाए हैं। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सबसे पहले देखें घटनास्थल की PHOTO’S…. पीड़ित हीरालाल ने बताया कि उनकी भांजी की शादी थी। 17, 18 और 19 को परिवार सहित नसीराबाद गए हुए थे। 18 फरवरी को सुबह भाई ने चेक भी किया था। उनके घर के पीछे छोटे भाई का भी मकान है। दोनों के घरों के ताले टूटे हैं। चोरों ने आराम से दोनों घरों के अलमारी के ताले तोड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि करीब आठ अलमारी के ताले तोड़े गए हैं। डेढ़ लाख रुपए कैश और लाखों रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी की गई है। तकरीबन 9 से 10 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बच्चों की स्कूल फीस तक लेकर भाग गए पीड़ित सोहनलाल ने बताया कि चोरों ने आराम से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। सारा सामान अस्त व्यस्त किया गया। बच्चों की स्कूल फीस भी चोरी कर ली गई। एफएसएल ने जुटाएं सबूत दो घरों में हुई बड़ी चोरी की सूचना पर अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ टीम के साथ मौत के पर पहुंच गए। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाएं है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि दो घरों में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। मामले में अनुसंधान जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *