मुख्य बातें

बर्थडे पर गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या: मुंह में कपड़ा ठूंस ग्लू से होंठ चिपकाए, गला घोंटा, यमुनानगर में फेंका शव; छाती पर स्नेहा लिखा – Yamunanagar News

बर्थडे पर गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या:  मुंह में कपड़ा ठूंस ग्लू से होंठ चिपकाए, गला घोंटा, यमुनानगर में फेंका शव; छाती पर स्नेहा लिखा – Yamunanagar News

हरियाणा के यमुनानगर जिले एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। युवक के गले पर गहरे निशान मिले है। साथ ही उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर ग्लू से होठ चिपका दिए गए थे। उसके हाथ पर राजीव और छाती पर स्नेहा नाम लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही डीएसपी, सीआईए और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाका सील कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से एक महिला का दुपट्टा और कुछ दूरी पर युवक का एक जूता भी पड़ा मिला है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजीव निवासी यमुनानगर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक दो दिन पहले घर से निकला था। उस दिन उसका बर्थडे भी था। वह स्नेहा नाम की युवती से मिलने गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब युवक के कॉल डिटेल्स, लोकेशन और परिवार से लोगों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुई युवक की हत्या… यहां जानिए परिवार और पुलिस ने मामले में क्या बताया… दो दिन से था लापता, मां बोली- “स्नेहा से मिलने गया था” मां ज्योति के अनुसार, राजीव पिछले काफी समय से स्नेहा नाम की युवती से बातचीत करता था और उसने अपनी छाती पर उसके नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ था। राजीव के लापता होने पर उन्होंने स्नेहा से संपर्क किया था। स्नेहा ने बताया था कि राजीव उससे मिलने आया था। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां राजीव का शव मिला, वहीं के आसपास स्नेहा का घर भी है। परिवार को आरोप, स्नेहा और उसके साथी ने ही की हत्या परिवार का आरोप है कि स्नेहा का करीब 10 साल से अमित नामक युवक के साथ संबंध था। अमित ने कई बार राजीव को स्नेहा की जिंदगी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। परिजनों का सीधा आरोप है कि स्नेहा और अमित ने मिलकर राजीव की हत्या की है। पुलिस को भी परिवार के लोगों ने ये ही बयान दर्ज कराए है। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था राजीव मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजीव डीजे की दुकान पर पिछले 8 साल से काम कर रहा था। वह परिवार का सहारा बना हुआ था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों और एक बहन में राजीव दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है। मां ज्योति ने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हर एंगल से जांच, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस उधर, इस मामले में सदन थाना पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और अन्य आपराधिक एंगल से मामले की जांच कर रही है। रेलवे लाइन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा में पूर्व सरपंच और उनके भतीजे की हत्या:सिरसा में घर में घुसकर बरछे से ताबड़तोड़ वार, कई अन्य भी घायल; 2 कनाल जमीन का विवाद हरियाणा के सिरसा जिले में 2 कनाल जमीन के विवाद में पूर्व सरपंच और उनके भतीजे की हत्या कर दी गई। दोनों पर घर में घुसे चार से पांच लोगों ने बरछे से ताबड़तोड़ वार किए। इस झगड़े में कुछ और लोग भी घायल हो गए। घर में खून ही खून बिखर गया था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *