मुख्य बातें

जल जीवन मिशन का एक भी काम पूरा नहीं किया: विधानसभा में ग्रामीण विधायक मीणा बोले तीतरड़ी में तो टंकी का मुहूर्त कर दिया पर पानी नहीं – Udaipur News

जल जीवन मिशन का एक भी काम पूरा नहीं किया:  विधानसभा में ग्रामीण विधायक मीणा बोले तीतरड़ी में तो टंकी का मुहूर्त कर दिया पर पानी नहीं – Udaipur News

उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत काम पूरे नहीं किए गए और अब गर्मी आ गई है जनता परेशान हैं। इन क्षेत्रों में लापरवाही की सारे हदे पार कर दी गई है। यह बात आज विधानसभा में पर्ची के माध्यम से उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा ने पर्ची के जरिए उठाई। मीणा ने कहा कि जल जीवन मिशन की बात करु तो पूर्व सरकार में 2021 का जो टेंडर किया जो 2024 में पूर्ण होना था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया है। गिर्वा क्षेत्र के तीतरड़ी ग्राम पंचायत में टंकी का मुहूर्त तो कर दिया लेकिन हार्ड रॉक (कठोर चट्टान) आने से उसे छोड़ दिया गया है। मैंने उनको बोला था कि ये पीलर पर नहीं बन रही है तो प्लेटफॉर्म पर टंकी बना दो लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। विधायक मीणा ने कहा कि ठेकेदारों ने जो काम दिया, कैसे दिया यह सबके सामने है। जो काम दिया वो काम पूरे नहीं हो रहे है। पूर्व अधिकारियों और और कर्मचारियों ने लापरवाही कर दी है। मेरे विधानसभा के एक मंडल में 15 पंचायतें है उसमें एक में भी काम पूरा नहीं हुआ है। विधायक ने नाम गिनाते हुए कहा कि सीसारमा, कालारोही, गोरेला, बुझड़ा, कलड़वास, एकलिंगपुरा, देबारी, चासंदा, उमरड़ा, धोल की पाटी, कानपुर, कानपुर खेड़ा, डाकनकोटड़ा, पई, तीतरड़ी, धार, कुंडाल, गहलोतों का बांस, निहाल, बरड़ा, मोरवानिया, सीसारमा की अंबावाड़ी, गोडान, चौकड़िया के नोहरा कमली, सीसारमा मुख्य गांव में यह स्थिति है। उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि दो फर्म मैसर्स मनोज बागड़ी को 12 पंचायतों के अंदर से 9 में ठेका दिया और एक है मैसर्स प्रकाश बिल्डर। अभी तक कोई भी काम पूरा नहीं किया। गर्मी के अंदर पानी की इतनी परेशानी हो रही है इस पर सरकार कार्रवाई करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *