मुख्य बातें

बिहार बोर्ड : 25 हजार का पंजीयन कार्ड अब तक नहीं हुआ अपलोड – Patna News

बिहार बोर्ड : 25 हजार का पंजीयन कार्ड अब तक नहीं हुआ अपलोड – Patna News

पटना|बिहार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा-2026 में शामिल होने जा रहे हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। राज्य के 2762 स्कूलों के 25,522 विद्यार्थियों का डमी पंजीयन कार्ड अभी तक बोर्ड की पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। अगर रविवार (अंतिम तारीख

.

बोर्ड की ओर से शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल प्रधान अपने स्तर से छात्रों के डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड करें, जरूरी सुधार करें, हस्ताक्षर करें और फिर पोर्टल पर अपलोड करें। विद्यालय प्रधान की लापरवाही से बच्चों का नुकसान : 4 दिन पहले तक ऐसे छात्रों की संख्या 39,143 थी, जिसमें से अब तक केवल 13,621 छात्रों का पंजीयन कार्ड ही अपलोड हो पाया है। शेष 25 हजार से ज्यादा छात्र अभी भी इंतजार में हैं। बोर्ड ने सभी जिलों को सूची के साथ यह जिम्मेदारी दी है कि तय समय में यह काम हर हाल में पूरा हो।

खास बात यह है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिले गया (2645 छात्र) और मुजफ्फरपुर (1745 छात्र) हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि यह देरी स्कूल प्राचार्यों की लापरवाही का नतीजा है। यदि समय रहते कार्ड अपलोड नहीं हुआ, तो छात्र परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाएंगे। पंजीयन पोर्टल: [https://secondary.b iharboardonline.com] (https://secondary.b iharboardonline.com) कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *