मुख्य बातें

3 अलग जगहों से हथियार के साथ 5 गिरफ्तार: एक की निशानदेही पर नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई – Patna News




पटना के गौरीचक इलाके से एक अपराधी पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने कहा कि मालसलामी, खाजेकला और गौरीचक थाना से 2 पिस्टल, 4 कट्‌टा, कट्‌टा बनाने वाले 10 बैरल मिला है। जिसका इस्तेमाल मिनी गन फैक्ट्री में होना था। अलग-अलग जगहों से 5 अरेस्ट हुए हैं। बैरल पटना से नालंदा भेजा जा रहा था। फिलहाल मिनी गन फैक्ट्री में काम करने वाली शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अपराधियों ने बताया है कि राघोपुर दियारा इलाके से 30,000 से 35,000 में हथियार खरीद कर लाए हैं। मालसलामी, खाजेकला से जो गिरफ्तार हुए हैं उनका मिनी गन फैक्ट्री से लेना-देना नहीं है। गिरफ्तार एक अपराधी जेल से निकला था एसपी ने कहा कि मालसलामी थाना को गुप्त सूचना मिली कि जेल से निकला अपराधी सुमित कुमार के पास हथियार है। इसके बाद उसे लोकेट कर पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो एक लोडेड कट्टा मिला। इससे पूछताछ के आधार पर सूरज राय नाम के अपराधी के घर की तलाशी ली गई। यहां से 3 अन्य अपराधी हथियार के साथ पकड़े गए। मामले में 4 गिरफ्तारी हुई। एक पिस्टल, 3 कट्टा और 7 कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अपराधी सुमित कुमार, सूरज राय, भूमि कुमार, विकास कुमार सभी मालसलामी के रहने वाले हैं। इन सभी के आपराधिक इतिहास भी हैं। एनडीपीएस एक्ट में दो-तीन बार जेल जा चुके हैं। नालंदा में कट्‌टे की मैन्युफैक्चरिंग होनी थी गौरीचक इलाके से एसटीएफ के सहयोग से 2 अपराधियों को हथियार खरीद-बिक्री करते गिरफ्तार किए गए हैं। अपराधी महेश यादव भगवानगंज पटना, सदन प्रसाद नालंदा का रहने वाला है। इसके पास से एक कट्टा, एक बाइक, 12750 रुपए, देशी बनाने वाले 10 पीस बैरल बरामद किए गए हैं। इसका आगे जाकर मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल होता। इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि नालंदा जिला का रहने वाला एक अपराधी कृष्णा विश्वकर्मा है, वहां बैरल भेजता था। वहां पर कट्टे की मैन्युफैक्चरिंग होनी थी। इसकी निशानदेही पर नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *