मुख्य बातें

भारत के T-20 वर्ल्डकप जीतने पर पाली में जश्न: जमकर आतिशबजी की, तिरंगा लहराया, फैन्स डीजे पर नाचे – Pali (Marwar) News




इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रचा है। टीम इंडिया की खुशी में पालीवासी भी खुशी मनाते नजर आए। शहर में सूरजपोल, डिस्ट्रिक्ट क्लब के बाहर आतिशबाजी की गई। शहरवासी इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। बता दें कि अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच रविवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 255 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी रही, लेकिन फिर विकेट गिरने शुरू हुए तो रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पिच पर टीक नहीं पाए और 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया ने वर्ल्डकप का फाइनल जीतकर हिस्ट्री रिपीट कर दी, जिसके बाद जिले में जगह- जगह जमकर जश्न मनाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *