मुख्य बातें

सीकर में पार्टनरशिप का झांसा देकर 43 लाख हड़पे,: प्रॉफिट मांगने पर परिवार को गोली मारकर खत्म करने की धमकी दी – Sikar News

सीकर में पार्टनरशिप का झांसा देकर 43 लाख हड़पे,:  प्रॉफिट मांगने पर परिवार को गोली मारकर खत्म करने की धमकी दी – Sikar News

सीकर शहर में रॉयल्टी खनिज, टोल में पार्टनरशिप का झांसा देकर 43 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस थाने में वार्ड नंबर 7 के निवासी महेश कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि करीरों की ढाणी निवासी राजेंद्र सिंह और बगड़ियों की ढाणी निवासी महेश कुमार ने उन्हें कहा कि रॉयल्टी खनिज और टोल का ठेका उनके पास है। जिसमें वह महेश को पार्टनर बनाएंगे। इसके बदले में 43 लाख रुपए महेश कुमार ने मार्च 2025 से जुलाई 2025 में दे दिए। इसके बाद जब महेश कुमार ने अपने हिस्से का 5% प्रॉफिट मांगा तो राजेंद्र सिंह और उसके साथी महेश कुमार ने 6 महीने निकाल दिए लेकिन पैसा नहीं दिया। इसके बाद महेश कुमार और उसके परिवार को बंदूक से गोली मारने की धमकियां दी। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI विद्याधर सिंह कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *