मुख्य बातें

जगराओं में पति ने पत्नी को फावड़े से मारा: नाक-गाल कटे, बेटी को बचा रही थी; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा – Jagraon News

जगराओं में पति ने पत्नी को फावड़े से मारा:  नाक-गाल कटे, बेटी को बचा रही थी; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा – Jagraon News

जगराओं क्षेत्र के गांव भरोवाल कलां में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक और गाल कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पति सुखप्रीत सिंह, निवासी भरोवाल कलां, को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सिधवां बेट में हत्या के प्रयास की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्नी बोली- पति अक्सर करता है मारपीट थाना सिधवां बेट के एएसआई जसवंत सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। पीड़ित महिला बलवीर कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 25 साल पहले सुखप्रीत सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 22 वर्षीय बेटा और 21 वर्षीय बेटी शामिल हैं। बलवीर कौर के अनुसार, उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। 18 मार्च की देर रात आरोपी सुखप्रीत सिंह घर आया और अपनी बेटी के साथ गाली-गलौच करने लगा। जब बलवीर कौर ने उसे बेटी को गाली देने से रोका, तो वह घर से बाहर चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद वह फावड़ा लेकर वापस लौट आया। घर में घुसते ही उसने बेटी पर हमला करने का प्रयास किया। रोकने पर सिर पर किया हमला जब बलवीर कौर ने बीच-बचाव करते हुए उसे पकड़ा, तो आरोपी ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर जान से मारने की कोशिश की। बलवीर कौर पीछे हट गई, लेकिन फावड़ा उसकी नाक के अगले हिस्से और गाल पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बलवीर कौर को खून से लथपथ देखकर बच्चों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *